DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निगार अंजुम ने हमारे नायक में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान

राजनांदगांव – कोरोना काल मे बच्चो को सुरक्षित रूप से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर योजना चलाया जा रहा है। पढ़ई तुंहर दुआर योजना को कामयाब बनाने राजनांदगांव जिले में उल्लेखनीय कार्य हुआ है और केंद्र सरकार के नीति आयोग ने भी राजनांदगांव जिले की तारीफ की है। पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास का संचालन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल में बच्चो को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने वाले शिक्षको को अपने आधिकारिक वेबसाइट में हमारे नायक के रूप में ब्लॉग प्रकाशित करके संम्मानित करता है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल भरदाकला में लेक्चरर सह प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत श्रीमती निगार अंजुम खान को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में चयन किया गया है।

ज्ञात हो कि निगार अंजुम खान को उनके बेहतरीन और शिक्षा में नवाचार के लिए सत्र 2011 में राज्यपाल पुरस्कार और 2012 में राष्ट्रपति पुरस्कार, सत्र 2013 में पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति अवार्ड मिल चुका है। श्रीमती निगार अंजुम खान ने बताया की वे कोरोना काल के दौरान नियमित रूप से बच्चो से जुड़ी रही और नित नए प्रयोगों से बच्चो की पढ़ाई जारी रखी। इनके द्वारा डिजिटल और स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी बच्चो को पढ़ाया जाता है। श्रीमती निगार अंजुम की कोशिशों का नतीजा है कि कोरोना काल मे भी बच्चे आने घरों में रहते हुए सुरक्षित पढ़ाई से जुड़े हुए है।

निगार अंजुम खान के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में चयनित किये जाने पर डीईओ हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी रफीक अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे, मीडिया सहयोगी परस झाड़े, खैरागढ़ ब्लॉक नोडल अरविंद भारद्वाज, सहायक नोडल कमलेश्वर सिंह राजपूत, खैरागढ़ बीईओ महेश भुआर्य, बीआरसीसी भगत सिंह, एबीईओ धलेन्द्र सर, अमरीका देवांगन, संकुल संमन्वयक योगेश सिंग, जोन मीडिया प्रभारी शेख अफ़ज़ल ने बधाई देते हुए उम्मीद किये है कि निगार अंजुम खान ऐसे ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी और उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलता रहेगा। श्रीमती निगार अंजुम खान ने बताया कि उनके इस कामयाबी में सबसे महत्वपूर्ण योगदान उनके पति ज़फर हुसैन खान, बेटा अज़हर खान एवं बेटी बेनज़ीर खान और परिवार के साथ साथ शुभचिंतकों का रहा है। निश्चित रूप से राजनांदगांव जिले की शिक्षिका श्रीमती निगार अंजुम खान का चयन हमारे नायक के रूप में होने पर जिले का मान पूरे राज्य में बढ़ा है।

You cannot copy content of this page