DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ दो दिवसीय भव्य संगीतमय मानस गान एवं व्याख्यान सम्मेलन 17 एवं 18 फरवरी को

बालोद। अत्यंत हर्ष का विषय है की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के असीम अनुकंपा से हिंदू धर्मनगरी हमारे ग्राम चिचबोड़ में नवयुवा लोक कल्याण समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में जन सहयोग से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य संगीत में मानस गान एवं व्याख्यान सम्मेलन का आयोजन 17 एवम् 18 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।प्रथम दिवस 17 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रथम पुष्प पर प्रज्ञा मानस परिवार सोरिदखुर्द

(गरियाबंद),द्वितीय पुष्प पर बजरंग बालिका मानस परिवार निपानी (बालोद),तृतीय पुष्प पर श्रद्धा सुमन बालिका मानस परिवार पचपेड़ी (धमतरी),चतुर्थ पुष्प पर अमृतवाणी मानस परिवार पसौद (डौंडीलोहारा) एवं पंचम पुष्प पर जय मां शारदा मानस परिवार नारायणपुर (बस्तर) इसी प्रकार द्वितीय दिवस 18 फरवरी दिन शनिवार को प्रथम पुष्प पर मां लक्ष्मी महिला मानस मंडली बी जामगांव (बालोद),द्वितीय पुष्प पर जय भारत मानस परिवार दरगहन(छुही-सलोनी),तृतीय पुष्प पर सत्संग युवा मानस परिवार मोखा (गुंडरदेही),चतुर्थ पुष्प पर श्री राम रस मानस परिवार फरसगांव (कोंडागांव),पंचम पुष्प पर लोक सुर मानस परिवार परसाडीह (सुरेगांव) एवम् षष्ठम पुष्प पर शारदा रानी मानस परिवार सोरिद (महासमुंद) की प्रस्तुति होनी है। उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु क्षेत्र के सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पधारे एवम् स्वयं राम रस का पान कर अपने मानव जीवन को कृतार्थ करें। यह जानकारी नवयुवा लोक कल्याण समिति के सचिव दीपक कुमार साहू एवम् सदस्य देवहंस साहू ने दिया।

You cannot copy content of this page