DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर के बस स्टैंड में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति, स्थापना हेतु हुआ भूमि पूजन

गुरुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधायक संगीता सिन्हा के अनुशंसा पर शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति स्थापना की घोषणा हुई थी। जिस पर बस स्टैंड गुरुर में मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। जिसमें विधायक के साथ आदिवासी समाज के प्रमुख जन उतरा मरकाम, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव ,सह सचिव रामेश्वर ध्रुव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी,पार्षद गजेंद्र मंडावी, पार्षद महिमा चौधरी, पार्षद ललिता जामदार, कोषा अध्यक्ष कुलेंद्र कतलाम,मेहतर नेताम, राधेलाल नागवंशी ,हेमलाल ध्रुव,निर्भय नेताम,उपेंद्र पौषार्य ग्वाल राम नागवंशी, रमेश ध्रुव ,अरुण नेताम, प्रकाश मरकाम ,गोवर्धन सोरी प्रहलाद पटौदी ,भरद्वाज गंगवंशी सामाजिक बंधु एवम नगरवासी उपस्थित हुए। समाज के लोगों ने वीर नारायण सिंह की मूर्ति स्थापना के लिए विधायक द्वारा किए गए इस प्रयास के लिए उनका आभार जताया।

You cannot copy content of this page