DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति व पदोन्नति लेने व वेतन विसंगति दूर करने आदि मांगों के लिए पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा बालोद ने मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों व सचिवों के नाम कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

20 फरवरी को रायपुर में धरना प्रदर्शन की तैयारी

15 फरवरी से विधायक को पूर्व सेवा हेतु मांगपत्र देंगे

बालोद।पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों गजेंद्र रावटे व शिक्षकों ने आज कलेक्ट्रेट बालोद में इंदिरा नवीन सिंग अपर कलेक्टर बालोद के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव

शिक्षा, सचिव वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग व संचालक लोक शिक्षण/पेंशन एवं भविष्य निधि के नाम शिक्षक एल बी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन देने, वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति व पदोन्नति देने तथा ओपीएस या एनपीएस विकल्प चयन के लिए समय सीमा में वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा! सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व सेवा ( शिक्षा कर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेंशन हेतु कुल सेवा की गणना करने, पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा को केंद्र सरकार के समान 33 वर्ष को 20 वर्ष करने, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, पूर्व सेवा अवधि ( प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर जन घोषणा पत्र की अनुसार क्रमोन्नत वेतन मान देने तथा ओपीएस या एनपीएस अपरिवर्तनीय विकल्प चयन की अव्यवहारिक समय सीमा में 3 माह की वृद्धि करने की मांग पत्र सौंपा गया!
वहीं पदाधिकारियों ने बताया कि आगे 15 से 19 फरवरी 2023 के बीच विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा तथा 20 फरवरी 2023 को बूढ़ा तालाब रायपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, शालेय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नवीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, प्रदीप साहू, जितेंद्र गजेंद्र, रुपेंद्र सिन्हा, शिव शांडिल्य, वीरेंद्र देवांगन, पवन कुम्भकार, नरेंद्र साहू, संतोष देवांगन, महेंद्र चौधरी, रिखी ध्रुव,जगत साहू, तुकाराम साहू, नलिनी पनबुडे,डी एन सिन्हा, खेमन साहू, विक्रम राजपूत, द्वारिका भारद्वाज, डी एस कस्तुरे सहित पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के सैकड़ों शिक्षक शामिल थे!

You cannot copy content of this page