DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाधान तुंहर दुआर कार्यक्रम में पहुंचे संसदीय सचिव, लोगों की सुनी समस्याएं

गुंडरदेही। सोमवार को मोहन्दीपाठ के ग्राम पंचायत प्रांगण में समाधान तुंहर दुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राजस्व, और कृषि संबंधित मामले त्वरित हल करने निर्देश दिए गए।

वहीं कुछ मांगो को जल्द ही प्रस्ताव बना कर भेजने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बता दें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक गांव पहुंच कर समस्याएं सुनी जा रही है।

जिसके तहत मोहन्दीपाट में भी समाधान तुंहर दुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से प्रशासन और जनता की बीच की दूरी खत्म हो गई है। अब जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं गांव-गांव पहुंच कर लोगों की समस्या सुलझा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी पूरे प्रदेश के विधानसभा में दौरा कर जनता से सीधे मुलाकात की है। इससे लोगों की राज्य सरकार के प्रति उम्मीद और भरोसा मजबूत हुआ है।

You cannot copy content of this page