DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए गए उपदेश सम्पूर्ण मानव समाज के लिए कल्याणकारी: श्री कुंवर सिंह निषाद

गीता जयंती एवं यादव मिलन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव, राउत नाचा के साथ निकाली गई कलश यात्रा, भगवान श्री कृष्ण और श्रीमद्भागवत गीता की हुई पूजा

गुंडरदेही। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद रविवार को कोसरिया यादव समाज के द्वारा देवरी द में आयोजित गीता जयंती एवं यादव मिलन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।

वहीं अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं खल्लारी बागबाहरा विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव ने की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और श्रीमद्भागवत गीता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान श्री कुंवर सिंह निषाद ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि गीता सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। गीता में कर्म योग का जो संदेश दिया गया है।

वह हजारों साल बाद भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। ज्ञान, भक्ति और कर्म योग का सुन्दर समावेश है। श्रीमदभगवद् गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश सम्पूर्ण मानव समाज के लिए कल्याणकारी है।

गांव में निकाली गई कलश यात्रा

पुराना पारा देवरी द में मोहन्दीपाठ सर्किल के सैकड़ों की तादाद में कोसरिया यादव समाज के लोग शामिल

। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिथियों ने समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। समारोह में कोसरिया यादव समाज जिलाध्यक्ष चंद्रहास यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नितीश मोंटी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम यादव, भूपेंद्र चंद्राकर, बन्नु यादव, रूपलाल यादव, सरपंच नेमबाई साहू, उपसरपंच बाबूलाल कृष्णा साहू, मुरली यादव, अरविंद यादव, कृष्णा यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, नारद यादव जी, मदन यादव जी, मान सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page