DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खर्रा में तीन दिवसीय मानसगान सम्मेलन का समापन आज

गुंडरदेही। ग्राम खर्रा (गुंडरदेही) में दिया के अंजोर मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियो के तत्वाधान में 3 दिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन 10फरवरी एवं 11 ,12 फ़रवरी को तीन दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका आज समापन दिवस है।

अंचल के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों का आयोजन में अपनी प्रस्तुति दे रहे है । उद्घाटन समारोह में कुँवर सिंह निषाद ( विधायक गुंडरदेही एवम संसदीय सचिव छग शासन ) एवम नीतीश मोंटी यादव ( जिला पंचायत सदस्य गुंडरदेही ) का आगमन हुआ। एवम विधि विधान से राम चन्द्र जी के शैल चित्र पर पूजा अर्चना के उद्घाटन किया गया एवं आज समापन के अवसर पर समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page