DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झलमला के कर्मा भवन में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई

 बालोद।  ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू के निर्देश पर घोटिया चौक कर्मा भवन झलमला में प्रदेश भाजपा के आव्हान एवं भाजपा जिला बालोद के दिशा निर्देश पर  एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के  प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री पवन साहू जी,वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रीतम साहू जी,वरिष्ठ नेता श्री छगन देशमुख,श्री सुरेन्द्र देशमुख जी ने संबोधित किया।वहीं दानवीर साहू ने नमोएप्प के माध्यम से समर्पण राशि भाजपा के लिए प्रेषित करवाई गई।वही मन की बात के विषय पर श्री शरद ठाकुर जी ने प्रकाश डाला।वक्ताओं के द्वारा -प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन,प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित करना।मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना की तैयारी,मन की बात आगामी 26 फ़रवरी को प्रत्येक बूथ में सुनने हेतु योजना प्रत्येक बूथ में वॉट्सऐप ग्रुप बनाना, बूथ सशक्तिकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया गया।इस बैठक का शुभारंभ उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू द्वारा किया गया।

आज के इस बैठक में पूर्व विधायक प्रीतम साहू,प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री पवन साहू वरिष्ठ नेता छगन देशमुख पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश नाहर जी,धरम साहू,सुरेन्द्र देशमुख जी,जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू जिलापंचायत सदस्य कृतिका साहू मण्डल महामंत्री बिरेन्द्र साहू, दानेश्वर मिश्रा,जनपद उपाध्यक्ष कल्याण साहू

,पूर्व मण्डल अध्यक्ष पालक ठाकुर,श्यामसुंदर साहू,भूपेंद्र सिन्हा,संजय जांगड़े,सन्तोष साहू,विकास साहू एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक, बहुर नेताम,रामेश्वर पटेल मण्डल मंत्री,बालसिंग साहू,खिलावन राम,उत्तम कुमार, लीलाराम डड़सेना,लिखन साहू, देवधर साहू मण्डल उपाध्यक्ष,गणेश साहू किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ,हरिश्चंद साहू जनपद सदस्य ,छगन साहू,गिरधर नायक,श्रीमती ईश्वरी साहू,श्रीमती मधुलता यादव, शिवेंद्र देशमुख,पार्थ साहू युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष ,विजय सोंखुटिया,युगल साहू,सुरेश गोयल,संजय हिरवानी,रामनारायण, खेमलाल गंधर्व,रामपाल साहू,हेमंत साहू,राजीव शर्मा युवामोर्चा प्रदेश,विजय साहू,प्रदीप साहू,दिनेश सिन्हा,हँसकिशोर साहू,विनोदगिरी गोस्वामी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष,महेश्वर यादव मण्डल मंत्री,कुलदीप यादव युवामोर्चा मण्डल महामंत्री ,संदीप साहू प्रदेश कार्यसमिति युवामोर्चा,सन्तानु साहू,छन्नूलाल साहू,जयंत कुमार साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री,मेघनाथ मेश्राम, रमेश कुमार सिन्हा,शोभाराम साहू,सहित एवं ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथीगण अपनी गरिमामयी उपस्थिति रहीं।यह कार्यक्रम पूरी तनमन धन से श्री बिरेन्द्र साहू,श्री दानेश्वर मिश्रा ,महामंत्री-ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद द्वारा सम्पन्न हुई।

You cannot copy content of this page