DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी ब्लॉक में हाथ जोड़ो यात्रा का समापन, 15 दिन में 72 गांव पहुंचे कांग्रेसी, घर-घर पहुंच कर बताई राज्य सरकार की उपलब्धियां

प्रेम, उम्मीद और सद्भावना के नए बीज बोते चल रहे: श्री कुंवर सिंह निषाद जी

देवरीबंगला । 26 जनवरी से प्रारंभ हुआ कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का गुरुवार को अहिवरण नवागांव में समापन हुआ।

इस दौरान अंतिम दिन देवरी ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा फरदडीह, बुंदेली, डेंगरा पार, कोबा, बोरी, कसही गांव में पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा में मुख्य रूप से संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। वे घर-घर जाकर लोगों से मिले और राज्य सरकार की उपलब्धि लोगों को बताई। इस दौरान जब वे अहिबरन नवागांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया।

        संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई थी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों तक पहुंचा है। लोगों की समस्याओं को सुना गया। उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव में कांग्रेस के प्रति अपार प्रेम और स्नेह देखा गया। पिछले 4 साल में हर गांव आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर सामाजिक सौहादर्य, देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। हजारों लोग इस अभियान से जुड़े हैं। 

फूट डाल कर राजनीति करने के दिन खत्म हुए – श्री कुंवर सिंह निषाद

संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि राहुल गांधी प्रेम, उम्मीद और सद्भावना के नए बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा की सराहना कर रहे हैं।

राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। एकता के मूल मंत्र के सामने अराजक तत्व घुटने टेक चुके हैं। अब देश मे फुट डालकर राजनीति करने के दिन खत्म हुए हैं। जनता गुमराह करने वालों को पहचान चुकी है। यही राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।


इस दौरान अहिबरन नवागांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया।


इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार, संजीव चौधरी, खगेश ठाकुर, फ़िरंता उइके, राजेश्वरी ठाकुर, भूपेश नायक,वदंना पारख, केशव शर्मा सौरभ देशमुख, नवलदीप, ललित हिरवानी, इन्द्रमण देशमुख, मुकुंद रावटे के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page