DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपलब्धि- ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह को मिला वाटर हीरो का सम्मान, केंद्र सरकार के इस मंत्रालय ने किया सम्मानित

बालोद। जिले के दल्ली राजहरा में रहने वाले ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह विगत 20 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व जल बचाने के प्रति निरंतर योगदान दे रहे हैं। उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली ने वॉटर हीरोज से सम्मानित किया है। इसके अलावा 10000 रुपये सम्मान राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। वे 20 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिये योगदान दे रहे है। जल की एक एक बूंद संरक्षण के लिये तालाबों, प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों, कुओ, के सफाई जन सहयोग से कर रहे है। वाटर हीरो का सम्मान मिलने पर ग्राम डुड़िया के पर्यावरण रक्षक टीम के सदस्य यशवंत कुमार टंडन, संतलाल देवांगन, विनोद कुमार टंडन, दामिनी टंडन दीपिका देशलहरे निकिता देशलहरे,अनमोल टंडन ने उन्हें बधाई दी।

You cannot copy content of this page