बालोद। ग्राम बोरी (लाटाबोड़) के रहने वाले 47 वर्षीय कोमल शांडिल्य का निधन 9 फरवरी गुरुवार को रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।
वे विगत 1 वर्ष से गले के कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। वे महिला कमांडो बोरी के अध्यक्ष व सेन समाज महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष भीमेश्वरी शांडिल्य के पति और विलास राज, वैभव के पिता थे।

