बालोद। राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित संगठन हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार देश भर में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस वर्ष भी पुलवामा हमला 14 फरवरी के दिन हुआ था ओर उसी दिन वेलेंटाइन डे भी था पुलवामा हमले को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी को क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाने विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हिन्द सेना छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी लववंशी ने प्रेस व्यक्त्व में बताया कि पुलवामा हमले की घटना को ध्यान में रखते हुए हमारे संघठन ने ऐसा फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि पाकिस्तान घोषित आंतकवादीयों को 14 फरवरी के ही दिन हमारे राष्ट्र के रक्षक सीआरपीएफ जवानों को बस पर कायरतापूर्ण हमला किया था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास हुए इस बर्बर आंतकवादी हमले में 40 से भी अधिक वीर सपूत शहीद हो गए थे। इस वीभत्स एवं घृणित हमले ने अनेक माताओं की गोद को सूनी कर दी थी , अनेक बहनों का सिंदूर मिटा दिया,कहीं बच्चों को अनाथ बना दिया तथा कहीं घरों के चिराग बुझा दिए। वेलेंटाइन डे जैसी विदेशी संस्कृति से परे रहकर देश और देश के वीर जवानों तथा उनके परिवारों के प्रति प्रेम का इजहार दिल से करना चाहिए इसलिए हिन्द सेना ने क्षेत्रवासियों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ सभाएं व अन्य देश देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम 14 फरवरी को सुबह से करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
देशभक्ति का जज्बा जगाने हिन्द सेना का पुलवामा हमले की घटना के दिन 14 फरवरी को देश भर में विविध कार्यक्रम
