DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिनी माता ने समाज को नई दिशा दी है: कुंवर सिंह निषाद

संसदीय सचिव ने किया मिनी माता चौक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

अर्जुन्दा। आज अर्जुन्दा के मिनी माता चौक में नगर पंचायत के द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वहीं अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास रेवाराम देवांगन ने की। इस दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने मिनी माता मूर्ति प्रांगण में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मिनी माता हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं।

उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है।

उनके बताए मार्गों पर चलने के साथ ही उनके विचारों को भी हमें आत्मसात करना है। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुषमा चंद्राकर, तहसील सतनामी समाज अध्यक्ष जीवन बांधे, एल्डरमैन दिलीप देशलहरा, रामाधार गजेंद्र, पार्षद लेख राम गेन्द्रे, आशा बंजारे, अशोक देवांगन, रंजना देवांगन, अतुल देवांगन, धनेश गेंद्रे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page