DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिर्री में सीएम क्यों आ रहे हैं, देखिए किस समाज का है आयोजन, पढ़ें पूरी खबर क्या-क्या होगा आज इस गांव में?

रायपुर/ बालोद। आज बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम सिर्री में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। वे वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75 वें वार्षिक अधिवेशन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राज कुमार सिरमौर होंगे। सीएम का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जिला प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। हेलीपैड बन चुका है। वहीं सामाजिक स्तर पर सारी तैयारी चल रही है। यहां आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय युवा/महिला संगठन की वार्षिक मनवा कुर्मी महोत्सव एवं पाटन राज अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय युवा समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष नूतन कुमार बंछोर एवं मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि परिणय पुष्प पत्रिका विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (मुख्य संरक्षक) व अति विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से होगा। वैश्विक महामारी कोविड 19 को देखते हुए कार्यक्रम शासन के नियमों के परिपालन में दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक सम्पन्न होगा।

देखिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी

You cannot copy content of this page