बालोद।विगत दिवस छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ रायपुर के पदाधिकारियों का जिला साहू संघ बालोद के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुआ।
जिला साहू संघ द्वारा प्रदेश प्रतिनिधियों का फूलमाला तथा चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
रायपुर से अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के यशवंत साहू प्रदेश संयोजक, डॉक्टर नारायण साहू
कार्यकारी अध्यक्ष, बेनू राम साहू सह संयोजक एवम् प्रभारी दुर्ग संभाग, वेद राम साहू सह संयोजक तथा छोटे लाल साहू सचिव का आगमन हुआ था।
जिलाध्यक्ष सोमन लाल साहू ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन किए
तथा साहू समाज द्वारा चलाए जा रहे लोक जनहितकारी कार्यों का उल्लेख किए।
बेनू राम साहू ने सभी प्रदेश पदाधिकारीयों का अपने गृह जिले स्वागत किए। प्रदेश साहू संघ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत समाज के प्रत्येक कर्मचारियों को संगठित करें तथा उनका उपयोग समाज हित मे किया जाए।
ग्रामीण, परिक्षेत्रीय, तहसील, जिलाएवम् प्रदेश स्तर पर सभी कर्मचारियो का नाम, पद, निवास, पोस्टिंग स्थान के साथ साथ मोबाइल नंबर की लिस्टिंग किया जाए ताकि समाज के पिछड़े तथा कमजोर वर्गो को लाभ दिलाया जा सकें। डॉक्टर नारायण साहू कृषि वैज्ञानिक दंतेवाड़ा ने हर विभाग के एक एक सदस्य को प्रभारी बनाने की अपिल किए ताकि काम आसान हों सके। डॉक्टर साहू ने बालोद जिला साहू संघ के एकता तथा नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ किए। प्रदेश संयोजक यशवंत साहू ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. अर्जुन हिरवानी को याद करते हुए भावुक हो गए और उनके दूरगामी सोच को व्यवहार में लाने का आह्वान किए। प्रोफेसर कमल राम साहू जिला संयोजक ने बालोद साहू समाज द्वारा किए गए युवक युवती सम्मेलन, शिक्षक सम्मान समारोह, विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान आदि का विभिन्न सामाजिक कार्यों का विस्तार से जानकारी दिए। इस अवसर पर विजय साहू, दीपा साहू, कृतिका साहू, सरोज गगबेर, मदन साहू, मानसिंह सार्वा, जयंत साहू रघुनंदन गंगाबोईर, शंकर साहू तथा बड़ी संख्या में तहसील एवम् जिला साहू संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी पहुंचे ग्राम नर्रा:-
प्रदेश साहू संघ, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि समीपस्थ बेनू राम साहू, प्रदेश सह संयोजक के गृह ग्राम नर्रा पहुंचे।
इस दौरान नर्रा मे स्थापित शहीद छगन कुलदीप के स्मारक मे श्रद्धांजलि अर्पित किए। बेनू राम साहू द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगे। तत्पश्चात गांव मे आयोजित तीन दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता के समापन मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीण हेमन्त कुमार, सुन्दर लाल, युवराज, डोमेंन्द्र, अमित रामकुमार ने पूरे अतिथियों का रामदरबार फोटोफ्रेम, श्रीफल, भेंटकर सम्मानित किए। प्रदेश संयोजक यशवंत साहू ने बेनू राम साहू द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण सेवा, जनहितकारी कार्यों, तथा गांव के विकास में दिए जा रहे योगदान का प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।






