DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगो की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को तलब कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने दिए निर्देश

बालोद । कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की मांगों एवं समस्याओं को सुनी।

इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों तथा दूर-दराज से आए लोगो ने अपनी मांगों और समस्या के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपे। कलेक्टर श्री शर्मा ने बारी-बारी से आमजनों से मुलाकात कर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम बघेली निवासी श्री क्षत्रपाल सिंह ठाकुर ने खाता विभाजन तथा ग्राम कंवर निवासी श्री गेंदूराम साहू ने मोहल्ला के गंदा पानी के निकासी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जनदर्शन में आज जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने, फसल क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, नामांतरण, शराब भट्टी के स्थान परिवर्तन, रोजगार गारंटी में पशु शेड निर्माण, ऋण पुस्तिका में संशोधन, सामाजिक एवं विधवा पेंशन, आवास, राशन, सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री शर्मा ने उक्त आवेदनों का अवलोकन कर पात्रता अनुसार निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।

You cannot copy content of this page