DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो सगी बहनों ने जीता आजादी के अमृत महोत्सव का पुरस्कार

बालोद। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय द्वारा रंगोली देशभक्ति गीत एवं लोरी प्रतियोगिता का आयोजन जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था ।

आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिताओं से देशभक्ति की भावना बालवती होगी। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में रंगोली एवम देशभक्ति प्रतियोगिता में टेकापार की बेटियों ने कमाल कर दिया ।

ग्राम टेकापार तहसील व जिला बालोद की दो सगी बहनों ने जिला स्तरीय पुरस्कार जीता है।

संस्कृति यादव ने जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में जिले में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान बनाकर भारत सरकार द्वारा 5000रू की पुरस्कार जीता तथा उनकी ही बड़ी बहन दिव्या यादव ,देश भक्ति गीत में तृतीय स्थान बनाकर 3000रू का पुरस्कार जीती है।अमृत महोत्सव के अवसर पर रंगोली,देशभक्ति गीत और लोरी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।जिसमे रंगोली में संस्कृति ने तथा देश भक्ति गीत में दिव्या यादव ने आनलाइन भाग लिया था

और दोनो चयनित हो गई। संस्कृति यादव और दिव्या यादव नंदकिशोर यादव प्रधानाध्यापक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला की पुत्रियां है।

You cannot copy content of this page