DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जागरूकता :- महिला हिंसा रोको अभियान के तहत ब्लॉक के 100 से अधिक गावो में निकाली रैली

महिलाओं को उनके अधिकार बताकर घरेलू हिंसा से संरक्षण की दी जानकारी

देवरीबंगला /बालोद । राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र रायपुर के निर्देश पर स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत डौंडीलोहारा विकासखंड के सबसे अधिक गांव में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों द्वारा महिला हिंसा रोको अभियान की रैली निकाली। ग्राम भंडेरा में समिति की बैठक के दौरान मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सेफ्टी के लिए देश में कई कानून है जिसका उपयोग करके महिलाए अपना अधिकार एवं न्याय पा सकती है। लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत कम महिलाएं इन कानूनों का उपयोग कर पाती है और शोषण शक्ति रहती है। उन्होंने बैठक में उपस्थित महिलाओं से बातचीत करते हुए महिलाओं से संबंधित धाराओं को बताया। स्वस्थ पंचायत समन्वयक अनीता रामटेके ने महिलाओं को प्राप्त अधिकार एवं उनसे संबंधित कानून जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, एसिड अटैक, दुष्कर्म, दहेज मृत्यु, लैंगिक उत्पीड़न की आशय से महिला पर हमला, पीछा करना, आत्महत्या की दुष्पेरणा, किसी महिला का अनादर करना संबंधित अपराधों सहित कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के संबंध में बताया। स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत नवंबर व दिसंबर माह में गुटखा व गुड़ाखू रोको अभियान चलाया गया था। वर्तमान में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने महिला हिंसा रोको अभियान चलाया जा रहा है।
इन गांवों में निकाली गई रैली :- स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के स्वस्थ पंचायत समन्वयक नैन साहू, ब्लॉक समन्वयक शोभा शर्मा के नेतृत्व में ग्राम कठिया, शिकारीटोला, भेड़ी (सु), केवट नवागांव, अर्जुनी, कुदारी दल्ली, आलीवारा, सिराभाटा, राणाखुजी,गिधवा, गंजईडीह, पोपलाटोला, बोईरडीह, बेदरचुआ सहित विकासखंड के 100 से अधिक गांव में महिला हिंसा रोको अभियान के तहत रैली निकाली गई तथा नारा लेखन किया गया।

You cannot copy content of this page