DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के रेल बजट में मिली बड़ी सौगात

भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया आभार व बजट का स्वागत किया

बालोद। रेलवे बजट में अब तक के सबसे बड़े रेल बजट 2.41 लाख करोड़ रुपए के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसको लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने कहा कि यह बजट एलोकेशन रेलवे में यात्रा करने वाले 800 करोड यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया है साथ ही छत्तीसगढ़ को मिले बड़ी सौगात पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व रेलवे मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि रेल बजट में अमृत भारत स्टेशन योजना में छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का चयन हुआ है जिसमें छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशन होंगे आधुनिक व हाईटेक विभिन्न स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकास, साथ ही पूर्व रेल परियोजना को मिलेगी गति वित्त मंत्री द्वारा 2013-14 में यह रेल बजट की तुलना में 9 गुना अधिक पूंजीगत निवेश है वर्तमान में 18 प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं 2900 किलोमीटर का कार्य प्रगति पर है 2014 में 311 करोड़ की राशि आवंटित हुई थी परंतु जो बढ़कर 2023- 24 में 608 करोड़ की स्वीकृति हुई है छत्तीसगढ़ में स्टेशनों के आधुनिकीकरण एवं सर्वांगीण विकास के लिए बालोद ,दल्ली राजहरा, अकलतरा, अंबिकापुर ,बैकुंठपुर रोड, बरडवार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा ,भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस ,बिलासपुर, डोंगरगढ़, दुर्ग चापा, हथबंद, जगदलपुर ,जांजगीर ,कोरबा, महासमुंद ,मंदिर हसौद ,कोरबा,निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़ ,रायपुर, राजनांदगांव, सरोना, तिल्दा नेवरा, उरकुरा, उसलापुर को अमृत भारत स्टेशन से जोड़ा गया है
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीन स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग को पुनर्विकास योजना के तहत चिन्ह अंकित किया गया है स्टेशनों का विकास एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा 121 किलोमीटर की नई रेल लाइन कनेक्टिविटी बनाई जाएगी इसके लिए 1572 करोड़ खर्च किए जाएंगे छत्तीसगढ़ के स्टेशनों को बेहतर बनाने के लिए 8804 करोड़ का बजट प्रावधान है
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार बड़े शहरों के आसपास रहने वाले लोगों को अपने वर्कप्लेस पर आसानी से जाने के लिए रेल विभाग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जैसे ही बंदे मेट्रो लेकर आने वाली है दिसंबर 2023 तक देश को अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिल जाएगी यह पूरी तरह से स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन होगी रेल परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों का हर सुविधा एवं संसाधन सहित रेल मार्गो , स्टेशनों तक आने के लिए उच्च स्तरीय निर्माण एवं विकास कार्य किए जाएंगे बजट के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओ में प्रीतम साहू, देवलाल ठाकुर,पवन साहु, लेख राम साहू, यशवंत जैन, राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा ,देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू ,वीरेंद्र साहू, डॉ बालमुकुंद देवांगन, राजेंद्र राय, सुदेश सिंह ,नरेश यदु, अभिषेक शुकला , ठाकुर राम चंद्राकर, त्रिलोकी साहू ,संध्या भारद्वाज, सुशीला साहू ,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, नरेश साहू ,संजय दुबे, अनीता कुमेटि, राधिका भरद्वाज, होरीलाल रावटे, देवेंद्र माहला, शाहिद खान ,शीतल नायक, शिवकुमार धर्मगुडे, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, कौशल साहू ,रुपेश सिन्हा, राकेश द्विवेदी, मनीष झा, दुष्यंत सोनवानी, टिनेश्वर बघेल ,प्रणेश जैन ,आदित्य पिपरे ,दीपा साहू, जितेंद्र साहू ,तोमन साहू, अकबर तिगाला,डिशोक जांगड़े, विक्रम ध्रुव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, कृतिका साहू, नीतीश मोंटी यादव, प्रेमलता साहू, सोमेश सोरी, रुपेश नायक ,मीखि मसिया, अब्दुल इब्राहिम ,पोषण बंनपेला, सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी ,चेमन देशमुख, कुलदीप कल्याण, नंदकिशोर शर्मा, यादराम साहू, लक्ष्मी चंद लुणिवाल दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू, संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी ,मेहतर नेताम, भुवन लाल साहू,दुर्गानंद साहू, अजय चौहान , निरंजन साहू सुरेश केसरवानी, दारा सिंह भैसार्य, विश्वास गुप्ता ,पवन सोनबरसा ,सौरभ चोपड़ा ,थान सिंह मंडावी, लोकेश श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, दानवीर साहू, संदीप सिन्हा, खिलेश्वरी साहू, भुनेश्वरी ठाकुर ,संदीप साहू ,संजय साहू, एकांत पवार, गिरजेश गुप्ता, कमल पंपालिया अमित दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page