DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में हुआ कैरियर काउंसलिंग शिविर

कुसुमकसा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकासा में नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग तथा परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रभारी प्राचार्य सुनीता यादव ने किया।

उन्होंने समस्त कैरियर काउंसलरो का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया तथा प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी स्टूडेंट के लिए उसका कैरियर ठीक वैसा ही होता है जैसे ‘ प्यासे को पानी’ लेकिन सवाल यह उठता है कि पानी शुद्ध है या अशुद्ध । शुद्ध पानी यानी सही कैरियर के लिए करियर काउंसलर की जरूरत पड़ती है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सुथार ने कहा कि जीवन में कुछ भी करने के लिए सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है जो काउंसलिंग के माध्यम से आत्मविश्वास विकसित होती है तथा सकारात्मक सोच भी आती है।


मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरस्कृत तथा छत्तीसगढ़ एनटीसीएफ के संस्थापक व संयोजक अरुण कुमार साहू प्राचार्य सेजस बालोद ने जीवन यात्रा परामर्शदाता के रूप में छात्र जीवन में आगे क्या करें अपनी कैरियर कैसे सेट करें। इसकी सर्वोत्तम सलाह दी और कहा कि आज के समय में कैरियर काउंसलिंग की आवश्यकता हर छात्र विद्यार्थी नौकरी पेशा सभी लोगों को पड़ती है क्योंकि हमारे सामने कैरियर बनाने के बहुत सारे विकल्प होते हैं फिर किसमें आगे जाना चाहिए ऐसे में उचित सलाह की आवश्यकता होती है। बच्चों की समस्याओं शंकाओं व प्रश्नों को ध्यान से सुन कर सहानुभूतिपूर्वक परामर्श दिए। विशिष्ट अतिथि श्री घटियारा प्राचार्य ने कहा 1 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है इस लिहाज से छात्रों के पास तैयारी के लिए अभी कुछ ही दिन का समय है छात्र अपना खुद का आकलन करने के बाद ही तैयारी शुरू करें ।कितने पाठ समझ आते हैं, कितने आंशिक रूप से आते हैं और कितने पाठ बिल्कुल समझ नहीं आते हैं ,उन पर छात्र अपना समय बर्बाद ना करें टाइम टेबल बनाएं । 90% कोर्स की अच्छी तैयारी कर लेने से बोर्ड में अच्छे अंक ला सकते हैं।


काउंसलर के रूप में उपस्थित नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित श्रीमती मुनमुन सिन्हा ने कहा कि आर्ट्स स्टूडेंट के लिए कैरियर काउंसलिंग इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आर्ट्स स्ट्रीम को कॉमर्स और साइंस से कम और हल्का आंका जाता है जबकि सच्चाई यह है कि आर्ट्स स्ट्रीम में कैरियर के विकल्प कहीं अधिक है आर्ट्स के विद्यार्थी अपनी मेहनत के जरिए एक सफल प्रशासनिक अधिकारी ,डिजाइनर ,लेखक, सिंगर ,एक्टर ,शिक्षक ,पॉलीटिशियन या सफल वकील कुछ भी बन सकता है। अब्दुल कलाम शिक्षा अवार्ड से सम्मानित श्रीमती शिल्पी राय ने जीव विज्ञान से इंटरमीडिएट करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कई विकल्प बताएं एमबीबीएस के अलावा बी फार्मा ,नर्सिंग कोर्स ,वेटरनरी साइंस में छात्र पढ़ाई कर बेहतर भविष्य बना सकते हैं । इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नौकरियां भी हैं साथ ही एसएससी के तहत किन किन पदों में भर्तियां होती है इन पदों के लिए आवेदन कैसे करें इसकी संपूर्ण जानकारी दी।
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री से सम्मानित श्री धर्मेंद्र श्रवण ने कहा कि विद्यार्थियों की वास्तविक क्षमता पता लगाने के लिए काउंसलिंग जरूरी है ।कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो कंफ्यूज रहते हैं या उनके पास कोई आईडिया नहीं होता है कि क्या करें ।करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही कैरियर ऑप्शन चुनने में मदद मिलती है इससे उन्हें अपनी सारी शंकाएं दूर करने का मौका मिलता है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिए। छत्तीसगढ़ रत्न व्याख्याता टीएस पारकर ने कहा कि कोरोना के कारण छात्रों के लिखने की आदत में बहुत कमी आई है इससे प्रश्नपत्र छूटने का डर बना रहता है ।ब्लूप्रिंट के अनुसरण करते हुए पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें इससे समय प्रबंधन भी होगा और राइटिंग भी सुधरेगा । दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि दिमाग को रिलैक्स करने के लिए योगा करने तथा कम से कम 6 घंटा नींद लें। अपनी रुचि ,ताकत और कमजोरियों को पहचान कर विद्यार्थी सही स्ट्रीम का चुनाव करने,कड़ी मेहनत करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।
जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि सही करियर काउंसलिंग से ना केवल हमारा कैरियर सेट होता है बल्कि हम उन्नति की राह पर भी आगे बढ़ते हैं यह हमारे सफल जीवन के लिए आवश्यक होता है।
कार्यक्रम का संचालन श्री टीएस पारकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुश्री गीता गुप्ता ने किया ।इस दौरान सरपंच शिवराम सिंदरामे, नितिन जैन , वाजिद खान,तथा शाला के व्याख्याता एम जॉर्ज , उमा त्रिपाठी ,अशोक सिन्हा, राजेंद्र आवडे, इंद्राणी मुखर्जी चंपू सुधाकर कृतिका साहू ,मांडवी मिश्रा ,डॉली मेश्राम, आशा प्रधान, दीपमाला जोशी, सावित्री स्वर्णकार, रंजना खोबरागडे ,व्यायाम शिक्षक लक्ष्मण गुरुंग ,किरण झा , देहुती कोठरी, बीएल नायक, विजय लक्ष्मी साहू, वर्षा जनबंधु ,भागीरथी देवांगन आदि ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page