DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोरैया मेला महोत्सव मोहलाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम चिन्हारी की प्रस्तुति आज

गुंडरदेही / बालोद। ग्राम मोहलाई में लोक संस्कृति कलामंच की मनमोहक प्रस्तुति 5 फरवरी रविवार को गोरैया मेला माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा रात्रिकालीन में 10 बजे से लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम चिन्हारी का आयोजन रखा गया है। ग्रामीण अध्यक्ष बेदी राम निर्मलकर ने बताया की मुख्य अतिथि विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद होंगे, अध्यक्षता सुचित्रा साहू , अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही करेंगी।इसके साथ ही अजय जैन , सागर साहू मीडिया प्रभारी संसदीय सचिव, रेवाराम सिन्हा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा एवं अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कुरदी, राजाराम चंद्राकर जी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुनदा, खिलानंद पटेल महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा , टेमन देशमुख, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति पिरीद, श्री उत्तम निषाद सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव श्री जयमोहन शर्मा ईंट ठेकेदार बालोद , डेमिन साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोंगनी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page