राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रासेयो के स्वयंसेवक यशवंत टंडन हुए चयनित



बर्दवान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल में बालोद जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

अर्जुन्दा। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, 3 चर्च लेन, कोलकाता द्वारा दिनांक 18 फरवरी से 24 फरवरी तक बर्दवान विश्वविद्यालय बर्दवान (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) के अन्तर्गत सम्बद्ध शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में संचालित ईकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन पिता श्री हूबलाल टंडन कक्षा – बी.ए द्वितीय वर्ष अध्ययनरत् छात्र का चयन बर्दवान विश्वविद्यालय बर्दवान पश्चिम बंगाल में हो रहे राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित किया गया है।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) से 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। जिसमें 5 स्वयंसेवक व 5 स्वयंसेविका इस राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेंगी। और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों से संबंधित राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक रचनात्मक गतिविधियों जैसे – लोक- नृत्य और संगीत चित्रकला, हस्तशिल्प और साहित्यिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित होगी। शिविर के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत, लोकल फाॅर वोकल, स्वच्छ भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता जैसे विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी/क्वीज, वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों के स्वयंसेवक लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय एकता शिविर बर्दवान विश्वविद्यालय बर्दवान पश्चिम बंगाल में 15 राज्यों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। जिसमे असम, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंधप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, हरियाणा, पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों के कुल 194 स्वयंसेवक जिसमें 97 छात्र स्वयंसेवक और 97 छात्रा स्वयंसेविका व 13 महिला कार्यक्रम अधिकारी व 8 पुरुष कार्यक्रम अधिकारी मिलाकर कुल सभी राज्यों से 210 प्रतिभागी इस शिविर में हिस्सा लेंगे।
इस राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन होने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन को महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जी.पी पाठक व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप कुमार प्रजापति ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व यशवंत के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

You cannot copy content of this page