DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या शाला में जिला स्तरीय “युवा संसद कार्यक्रम” का आयोजन सोरर-प्रथम

बालोद। युवा संसद प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन शुक्रवार युवा 3 फरवरी 2025 को शासकीय आदर्श कन्या उ. मा. वि. बालोद मे प्रागंण में प्रातः 11 बजे से युवाओं को संसद के कार्यवाही से अवगत कराने के लिए युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता का आगाज राष्ट्रगान व राजकीय -गीत “अरपा पैरी के धार” से प्रारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरे एवम डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव थे।


मंचीय उद्बोधन के क्रम मे प्रतिभागी छात्र- छात्राओ को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरे में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र समुदाय को संसद के कामकाज के बारे मे जानने में सक्षम बनाने की दृष्टि से आयोजित किया जाता है।

डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव ने बच्चों को अभिप्रेरित करते हुए कहा की छात्रों में कार्यशील संसद के बारे मे अन्तर्दिष्ट विकसित करना और निर्णय होने की क्षमता विकसित करना है। समूह चर्चा के बाद प्रतियोगिता उपरान्त प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यालय शा.उ. मा. वि. सोरर (वि.ख.-गुरूर) व द्वितीय स्थान- शा. स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद को डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर के हाथो पुरस्कृति किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के निर्णायक प्राचार्य एस. बेक (बघमरा) व प्राचार्य श्री. आर. के. वर्मा (पाररास) रहे। कार्यक्रम के अन्त मे प्राचार्य एम. के. ठावरे ने समस्त स्टाफ- शा.आ.क.उ.मा. विद्यालय व कार्यक्रम मे शामिल अतिथियो का आभार व्यक्त किया। एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page