बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर से दरबारी नवागांव के बीच एक अनूठा नजारा देखने को मिला।
जहां सेना से रिटायर होकर अपने गांव जाने को निकला एक जवान बैलगाड़ी से गांव की ओर रुख किया।
दरबारी नवागांव के लोग इस जवान को बकायदा लाटाबोड़ बस स्टैंड तक लेने आए थे। जगन्नाथपुर तक पहले तो उन्हे डीजे और बाइक रैली के माध्यम से जवान की अगुवाई की गई। फिर जगन्नाथपुर से बैलगाड़ी के जरिए वह अपने गांव पहुंचा। अनूठे तरीके से ग्रामीणों ने जवान का स्वागत सम्मान किया।
जय जवान जय किसान का नारा गूंजता रहा । ग्राम दरबारी नवागांव केवल राम साहू /खेम बाई साहू के सुपुत्र किशोर कुमार साहू सेना सिग्नल रेजिमेंट में 17 साल अपनी सेवा दी। जो भारत के विभिन्न जगह मे जम्मू, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान , असम, जबलपुर रहकर देश की रक्षा से सेवानिवृत् होकर ग्राम लौटे तो उनका भव्य और अनुठा स्वागत हुआ। जिसमें गांव के युवाओं ने जय जवान जय किशान जो नारा लाल बहादुर शास्त्री जी ने दिया, उसी तरीके से ग्राम के युवा ग्राम जगन्नाथपुर से दरबारी नवागांव तक पहुंचे। कुछ बच्चों को किसान की वेशभूषा पहन कर बैलगाड़ी से रैली निकल कर अपने ग्राम तक पहुंचे। जवानों का स्वागत लाटाबोड से उनके ग्राम तक बालोद भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के माध्यम से नंदकिशोर साहू और अन्य भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा हुआ। पुरा गांव भारत माता की जयघोष नारे के साथ गूंज उठा । उन्होने अपने भाषण में जीतने भी युवा आर्मी की तैयारी कर रहे उनको हर संभव मदद करने की बात कही ।



