NTCF और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा की पहल, परीक्षा पर चर्चा एवं कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम संपन्न



बालोद। NTCF के संयोजकत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा ब्लॉक डौंडी जिला बालोद में परीक्षा पर चर्चा एवं कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम के प्रवक्ता आदरणीय अरुण कुमार साहू प्राचार्य शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद, आदरणीय श्री घटियारा सर प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल चिपरा, धर्मेंद्र कुमार श्रवण व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी, श्रीमती मुनमुन सिन्हा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला गैँजी( डौंडीलोहारा ), श्रीमती शिल्पी रॉय विज्ञान सहायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हे, रहे. प्राचार्य श्री अरुण कुमार साहू जी ने बच्चों से अपना लक्ष्य निर्धारित करने, तथा उस पर कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने, तथा परीक्षा के समय किस प्रकार चिंता मुक्त रहकर तैयारी की जाए इस पर चर्चा की. प्राचार्य श्री घटियारा सर जी ने बच्चों से टाइम मैनेजमेंट पर चर्चा करते हुए कहां की परीक्षा में अभी कुछ ही दिन शेष है इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए कड़ी मेहनत करें तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करें. व्याख्याता से धर्मेंद्र कुमार श्रवण सर जी ने बच्चों को UPSC, तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किए .श्रीमती मुनमुन सिन्हा ने आर्ट्स विषय के बच्चे किन-किन क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं उसकी जानकारी दें जैसे खेल संगीत चित्रकला, आईपीएस, आदि. श्रीमती शिल्पी राय मैडम ने एसएससी के तहत किन-किन पदों पर भर्ती होती है तथा इन पदों की भर्ती के लिए किस प्रकार आवेदन किए जाएं इसकी जानकारी दी. संस्था के प्राचार्य आदरणीया श्रीमती यादव मैडम जी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए NTCF के पुरे सदस्यों को धन्यवाद दिया. मंच संचालन टी.एस पाकर व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकासा ने किया.

You cannot copy content of this page