DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनिला भेड़िया की जन्मदिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रो में मरीजों को फल वितरण एवं वृक्षारोपण कर दी बधाई

अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री जी के जन्मदिन को युवा मितान क्लब डौंडीलोहारा ने बनाया खास मंत्री जी के लिए सभी जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से की मंगल शुभकामनाएं

डौंडीलोहारा। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के जन्मदिन पर युवा मितान क्लब डौंडीलोहारा द्वारा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

फल एवं बिस्किट वितरण और कांग्रेस भवन के पास एवं अन्य जगहों पर किया गया वृक्षारोपण पूर्ण


हॉस्पिटल के डॉक्टर और समस्त स्टाफ ने निभाई अपनी सहभागिता और मंत्री जी के अच्छे स्वास्थ्य की की मंगल शुभकामनाएं


आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक जनप्रिय नेता अनिला भेड़िया का जन्मदिन के अवसर पर युवा मितान क्लब के

अध्यक्ष भाई नारायण सिंह सिन्हा और शोभा सिंह राजपूत व संरक्षक लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण करते हुए कैबिनेट मंत्री के लंबी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई साथ ही साथ जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस भवन के पास और अन्य जगहों पर वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया है।

जिसमें डौंडीलोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विकास लोढा डौंडीलोहारा नगर पंचायत के सभापति झुमुक कोसमा अनीता साहू शोहदरा देवांगन पार्षद अशोक चनाप, मनी बघेल और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और गोपी साहू शहर अध्यक्ष एवं शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

डौंडीलोहारा के डॉक्टर भंडारी सर धनेंद्र सर और पूरे हॉस्पिटल स्टॉप उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page