DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्रीय बजट 2023-24 का जिला भाजपा किसान मोर्चा ने किया स्वागत

आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत “विकसित भारत” के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी

बालोद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया,
2024 में आम चुनाव होने हैं,लिहाजा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है…. बजट में समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट सप्तऋषि मंत्र पर आधारित है,इन सप्तऋषियों में समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढाँचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र शामिल हैं…

जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा तोमन साहू ने बजट के प्रमुख बातें का उल्लेख किया है जो निम्नानुसार है

(1) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान किया है। 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके पहले यह सीमा पाँच लाख रुपए थी।

(2) रक्षा क्षेत्र के लिए इस साल वित्त मंत्री ने 5.93 लाख करोड़ रुपए के आवंटन का ऐलान किया है। पिछले वर्ष (5.25 लाख करोड़) के मुकाबले इसमें करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बजट में नए हथियारों की खरीद, सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलॉपमेंट और स्वदेसी हथियार निर्माण पर ध्यान दिया गया है।

(3) बजट में भारतीय रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है। वित्त मंत्री ने रेलवे में निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने की भी घोषणा की है।

(4) निर्मला सीतारमण ने तीन करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को टैक्स में छूट दिए जाने का ऐलान किया है।

(5) इस बजट में जनजातीय समुदाय के लिए नई योजनाएँ शुरू करने का ऐलान किया गया। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

(6) सरकार कौशल विकास 4.0 की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जाएँगे।

(7) निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र के शुरुआत का ऐलान किया है। इसमें महिलाएँ दो साल तक दो लाख रुपए जमा कर सकेंगी, जिस पर सरकार की तरफ से 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिए जाने की घोषणा की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है।

(8) केंद्र सरकार ने किसानों को दिए जाने वाले ऋण का दायरा बढ़ा दिया है। इस साल 20 लाख करोड़ तक का ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा स्टार्टअप शुरू करवाने पर फोकस किया है। स्टार्टअप शुरू करने वालों को सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी।

(9) लिथियम आयन बैटरी पर सीमा शुल्क को कम करने की घोषणा की है। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम कम होंगे। पेश किए गए बजट 2023-24 में मोबाइल और टीवी के दाम कम करने का ऐलान भी किया गया है।

(10) सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि सिगरेट महँगी हो जाएगी। सिगरेट के अलावा शराब भी महँगी होने वाली है।

देश के हर वर्ग ध्यान रखते हुए शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किसान मोर्चा द्वारा की गई है। आभार व्यक्त करने वालों में ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोनवोईर रमेश सोनवानी मदन साहू जिला महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिंह जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर जिला सहकोषाध्यक्ष शिवेंद्र देशमुख जिला मंत्री टिकेश्वर पांडे टीका राम सावरे विजय सोनकर प्रचार प्रसार प्रमुख चित्रसेन साहू छगन साहू कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप साहू मन्नू झोरी मीडिया प्रभारी अनिल साहू मंडल अध्यक्ष गण पन्ना लाल साहू साहू ओंकार सिन्हा गणेश साहू शशिकांत साहू मीतेंद्र वैष्णोव सुरेश देशमुख टिका राम निषाद चैतन्य निषाद उमेश कुमार विश्वकर्मा गोपाल साहू पोषण बनपेला नरेंद्र देवांगन हिंसा राम चूरेंद्र ढाल सिंह साहू भोलाराम साहू पहलाद सूर्यवंशी संबंध नेताम नरेंद्र हिरवानी देवलाल सिन्हा प्रकाश चावला शिव देवांगन केशव धनकर प्रेमसाय कलिहारी नारायण केला कल्याण सोनवानी धर्मेश साहू भूपत हटीले भूपेंद्र यादव गोपरपेंद्र यादव कन्हैया यादव शिवगिरी सुरेंद्र विनोद चंद्राकर कुंजी लाल साहू देवनारायण सिन्हा आदि सम्मिलित है

You cannot copy content of this page