DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया में शासन के मापदंड के अनुरूप पदस्थ हैं स्टॉफ

बालोद।जिले के डौंडी विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया में शासन के मापदण्ड अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 14 पद स्वीकृत है। जिसमें 01 चिकित्सा अधिकारी, 02 ग्रामीण चिकित्सा सहायक, 03स्टॉफ नर्स, 01लैब टेक्नीशियन, 01वार्ड ब्वाय, 01 वार्ड आया, 01 स्वीपर 01 व सहायक ग्रेड 03 एवं 01 पी.ए.डी.ए कार्यरत् है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओ.पी.डी. आई. पी. डी एवं प्रसव (24×7) कार्य प्रति दिवस संपन्न किया जा रहा है। शासन के द्वारा घोटिया लोकेशन पर 108 एम्बूलेंस प्राप्त है। आवश्यक्ता अनुसार मरीजों को प्राथमिक उपचार उपरांत उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में रिफर किया जाता है। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी सी.जी.एम.एस.सी द्वारा नवीन भवन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घेटिया का निर्माण वर्तमान में किया जा रहा है। वर्तमान में 90 प्रतिशत् कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फरवरी 2023 के अंत तक उक्त निर्माणधीन नवीन भवन विभाग को हस्तांतरित करने की जानकारी सी.ज. एम. एस. सी के द्वारा दी गई है।

You cannot copy content of this page