DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र हितग्राहियों से वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी

बालोद ।जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र कृषकों से वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी है। उप संचालक कृषि ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्रतिवर्ष कृषकों को 06 हजार रूपए भुगतान किया जाता है। जिले में योजना के अंतर्गत 152494 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया था। जिसमें से 10680 अपात्र कृषक एवं 2833 आयकर दाताओं द्वारा योजना का लाभ लिया गया है। जिन्हें 193984000 रूपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि अपात्र कृषकों से राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में 330 कृषकों से 2708000 रूपये की वसूली की जा चुकी है एवं वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी है।

You cannot copy content of this page