मुक्ति धाम में सेंटेक्स स्थापना एवं पचड़ी में टीना शेड की घोषणा की :- भाजपा मण्डल गुरुर के अध्यक्ष श्री कौशल साहू की उपस्थिति में संध्या अजेंद्र साहू
बालोद / गुरुर। जनपद पंचायत की लोकप्रिय जनपद सदस्य संध्या साहू ने गाँव की समस्या को देखते हुए
अपने जनपद मद 15 वे वित्त की राशि से ग्राम परसूली के दुर्गा मंच के पास टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन किये समस्त ग्रामवासियों की विगत तीन वर्ष पुरानी यह मांग जिसको उस छेत्र की जनपद सदस्य ने आज मंच के माध्यम से भूमिपूजन की।
साथ ही साथ संध्या साहू ने ग्रामीण जनों की मांग पर ध्यान रखते हुए मुक्ति धाम में सेंटेक्स की स्थापना तथा गाँव तलाब के पचड़ी में टीना शेड निर्माण की घोषणा की।
महिलाओ की सूरक्षा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए समस्त ग्रामवासियों की मांग को देखते हुए पचड़ी में टीना शेड की घोषणा की ।
मंच के माध्यम से संध्या साहू ने सम्माननीय नरेंद्र मोदीजी को 15 वे वित्त की राशि को ग्रामीण विकास के लिए सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित की है इस कर्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मान कौसल साहू अध्यक्ष भाजपा मण्डल गुरुर, तेजराम साहू कोषाध्यक्ष भाजपा गुरुर, डामेश्वरी साहू उपाध्य्क्ष भाजपा गुरुर, झालेंद्र सिन्हा अध्यक्ष अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा भाजपा गुरुर, विवेकानंद साहू सांसद प्रतिनिधि सेवा सहकारी समिति कंवर, देवसिंग साहू अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण परसूली, अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो मं गुरुर सदस्य दूर संचार सलाहकार भारत सरकार, मोती राम देवांगन् सरपंच समस्त पंचगण एवं अत्याधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




