DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि कल 31जनवरी तक

सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में पूरे समय उपस्थित रहने के दिए निर्देश

बालोद ।खरीफ विपनण वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि मंगलवार 31 जनवरी तक है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों को कल 31 जनवरी को धान उर्पाजन केन्द्रो में पूरे समय उपस्थित रहकर इस कार्य को निर्विध्न रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा ने सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है कि धान खरीदी केन्द्रों में केवल वास्तविक किसानो के वास्तविक धान की ही खरीदी हो। उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है किसी भी स्थिति में कोचियों या अवैध धान विके्रताओं के धान की खरीदी न हो पाए। इसके अलावा उन्होंने सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों से निर्धारित समयावधि तक धान खरीदी का कार्य पूरा होने के पश्चात तत्काल खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गये भौतिक सत्यापन प्रारूप में रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

You cannot copy content of this page