DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में जुटे जिले भर के सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक, निकली मां भारती की झांकी के साथ शोभा यात्रा

रजत जयंती का हुआ आगाज,जिला स्तरीय आचार्य सम्मेलन का भी हो रहा आयोजन

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती और दो दिवसीय जिला स्तरीय आचार्य सम्मेलन शनिवार को शुरू हुआ। जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने मां भारती की कलश शोभायात्रा निकाली।

इस दौरान जिलेभर से पहुंची शिक्षकों ने तिरंगा झंडा के साथ भारत माता और मां भारती के रूप धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए बाजे गाजे के साथ ग्राम की गलियों में भ्रमण किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। पहले दिन गीत, भजन, रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता भी हुई। उद्घाटन पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।शाम को भारत माता की आरती हुई। रात्रि कालीन रंगमंच सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं 29 जनवरी को खेल कूद कबड्डी खो-खो रस्सा खीच की प्रतियोगिताएं भी होंगी।

अतिथियों ने की स्कूल के शिक्षा और संस्कारों की सराहना

शाला विकास में योगदान देने की भी हुई घोषणा

आचार्य सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष प्रेमलता साहू थी। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू ने की। विशेष अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य छगन देशमुख, प्रेम साहू, आर एल चक्रधर, जयंत साहू, जेल प्रहरी मनीष साहू, संतोष देशमुख थे।मुख्य वक्ता जिला ग्राम भारती के सचिव सियाराम शर्मा थे। सरस्वती शिशु मन्दिरों के शिक्षा के साथ यहां बच्चों को मिलने वाले संस्कारों की सराहना की। आयोजन के दौरान प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ने स्कूल में भवन की समस्या भी रखी। तो एक बोर करवाने की भी मांग की। वहीं अतिथियों ने यथासंभव शाला विकास में आर्थिक योगदान देने की भी बात कही। अतिथियों ने यहां विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। जो बजट आने पर पूरी की जाएगी।

समापन होगा 29 को

29 जनवरी को मुख्य वक्ता जिला ग्राम भारती के अध्यक्ष राजेश्वर राव कृदत्त होंगे। तो मुख्य अतिथि के रूप में ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक पद्मश्री सम्मानित राधेश्याम बारले पहुंचेंगे। अध्यक्षता प्रदेश दिल्लीवार क्षत्रिय कुर्मी समाज के अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख करेंगे। विशेष अतिथियों में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मुरारी सुकतेल, हेमलाल कुरेशिया, होमंत पटेल, नोखेलाल पटेल, भीमेश देशमुख, भूपेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम ठाकुर, अभ्यास साहू, मनोज निर्मलकर होंगे।

You cannot copy content of this page