DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- दिल्ली पासिंग कार 6 घंटे से लूना सवार को टक्कर मारकर है फरार, पुलिस को नहीं मिला सुराग, दोनों मृतक की हुई शिनाख्त, डौंडी क्षेत्र के ही इस गांव के रहने वाले, पढ़िए पूरी खबर

बालोद/ डौंडी। डौंडी क्षेत्र में खैरवाही हवाई पट्टी के पास मुख्य मार्ग पर आज दोपहर 3 बजे दिल्ली पासिंग की कार ने लूना सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लूना सड़क से चलकर झाड़ियों में जा गिरा और इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

कार में 4 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार कोई महिला ही चला रही थी। इस हादसे के बाद कार छोड़कर उसके चालक सहित अन्य सवारी फरार हैं। घटना दोपहर 3:00 बजे की है। 6 घंटे बीत गए लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है।

टीआई अनिल ठाकुर का कहना है कि हम खोजबीन कर रहे हैं कि आखिर कार चालक व उनके साथी कहां भागे। आसपास गांव में भी पतासाजी की जा रही तो वहीं देर शाम को मृतकों की शिनाख्त भी हो गई है। पहले यह पता चल रहा था कि दोनों मृतक कुसुमकसा के हैं। लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि कुसुमक सा में उनका कोई रिश्तेदार रहता है जहां यह दोनों आए थे। बाद में परिजनों के आने पर पता चला कि दोनों डौंडी थाना के ही ग्राम काड़े के रहने वाले हैं। जिसमें एक का नाम जगत राम साहू पिता पुरुषोत्तम लाल साहू 35 साल तो दूसरे का नाम घनश्याम बघेल पिता परदेशी राम उम्र 35 साल है।

You cannot copy content of this page