छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने करवाया रायपुर रेफर



रायपुर के डॉक्टरों से फोन पर की चर्चा और ट्रामा यूनिट में एडमिट करवाने कहा

अर्जुन्दा – बुधवार दोपहर 12 बजे टिकरी के रानी दुर्गावती चौक में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ओड़ारसकरी की स्कूटी सवार छात्रा पूजा पटेल (22) को अपने चपेट में ले लिया।

जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया।

घटना की जानकारी लगते ही संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रा से मिले। उन्होंने छात्रा की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस से रायपुर रेफर करवाया।

वहीं उनके परिजनों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग दी और दुर्घटना प्रकरण के अंतर्गत तहसीलदार से 10 हजार रुपए की सहायता राशि तत्काल परिजनों को उपलब्ध कराई।

मेकाहारा के ट्रामा यूनिट में इलाज करवाने निर्देशित किया


अस्पताल पहुंचे संसदीय सचिव श्री निषाद ने रायपुर के डॉक्टरों से फोन पर बात की और छात्रा का बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। वहीं अर्जुन्दा के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिदिन इलाज की पूरी अपडेट लेने कहा। उन्होंने परिजनों से चर्चा कर कहा कि रायपुर में कहीं भी किसी तरह की समस्या हो तो वे तत्काल उन्हें फोन पर सूचना दें।

अंडा के कॉलेज की छात्रा है घायल, मामा के यहां रहती है


अर्जुन्दा थाना प्रभारी शिशिर पांडेय ने बताया कि घायल अंडा शैल देवी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। ओड़ारसकरी में अपने मामा सुरेश पटेल के यहां रहती है। आज सिकोसा जा रही थी। इसी दौरान टिकरी चौक के पास पिकअप चालक ने अपने चपेट में ले लिया। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के बयान के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा।

You cannot copy content of this page