DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अन्नूटोला में मानस गान प्रतियोगिता 28 जनवरी से

डौंडीलोहारा।रेंगाडबरी के समीप ग्राम अन्नूटोला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन 28 व 29 जनवरी मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जीवन प्रतिष्ठा मानस प्रचार समिति एवं ग्रामवासी के तत्वधान में दो दिवसीय मानसगान स्पर्धा में पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के लिए नगद राशि के साथ-साथ प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भी दिया जाएगा इनके अलावा श्रेष्ठ गायन श्रेष्ठ व्याख्या श्रेष्ठ वेसभूसा व अन्य पुरस्कार भी रखा गया है। दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है ।जिनमें अध्यक्ष रोमलाल साहू संचालक ललित साहू तिलकराम संरक्षक मोचीराम कुंजाम उमाशंकर सचिव देव आनंद साहू कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुंजाम एवं ग्राम वासियों सहित आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है ।दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

You cannot copy content of this page