DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान खरीदी में हो रही थी तौल के नाम पर गड़बड़ी , भाजपा किसान मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

बालोद – भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गुरुवार को परसोदा व बेलमांड सोसायटी का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्था,  बारदाने की उपलब्धता,  टोकन, नापतौल,  किसानो की अन्य सुविधा के संबध में जानकारी ली गई. साथ ही सोसायटी द्वारा बारदाने के नाप  के बदले बट का उपयोग करने का किसान मोर्चा द्वारा विरोध किया गया. क्योकि बारदाने की वजन 600 ग्राम के करीब होता है, जबकि सोसायटी द्वारा 700 ग्राम का बट प्रयोग किया जा रहा है, इसका विरोध दर्ज करने पर समिति प्रबंधन द्वारा बताया गया कि हमें  एसडीएम द्वारा ऐसा करने आदेशित किया गया है कि बारदाने के नाप के बदले बट का प्रयोग करना है. जब प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसडीएम से इस संबध में फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा ऐसा कोई लिखित आदेश जारी नहीं करने की बात कही गई.

तब समिति  प्रबंधन  को किसान मोर्चा द्वारा चेतावनी दी गई कि इस प्रकार धान की माप में गड़बड़ी की जाएगी तो किसान मोर्चा सोसायटी में उग्र आंदोलन करेगी. किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि जिले के अन्य सोसयटी में निरीक्षण करेंगे. इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के जिला महामंत्री तोमन साहू, सांसद प्रतिनिधि अश्वन बारले, मंडल मंत्री भोला राम साहू, किसान नेता मन्ना लाल,  लीलाराम, भावेश कुमार, मुकेश नेताम मौजूद रहे.

You cannot copy content of this page