DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिवहन सुविधा केन्द्र: दावा आपत्ति 08 फरवरी तक

बालोद ।जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र संचालित किए जाने हेतु शासन द्वारा स्वीकृति दी गई है। जिसमें से 04 परिवहन सुविधा केन्द्र रिक्त हैं। इसके संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 विनिर्दिष्ट शर्तों के अनुसार 08 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसके संबंध में दावा आपत्ति 08 फरवरी 2023 को शाम 05.30 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर विचारोपरांत 04 आवेदन पत्रों को चयनित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page