DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन का हुआ पूर्वाभ्यास

बालोद ।जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज पूर्वाभ्यास किया गया।

कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम इंदिरा तोमर, अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक श्री हरीश राठौर, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव एवं प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page