DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुए संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद

पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

गांव-गांव में धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे युवा: श्री कुंवर सिंह निषाद जी

गुंडरदेही। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद देवरी( द),सलौनी (गुरेदा),खल्लारी,

मडि़यापार,भोथीपार,गहिरा नवागांव और औरी में आयोजित रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल हुए। जहां उन्होंने राम भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रस्तुति देने पहुंचे हुए रामायण मंडलियों का सम्मान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों को लगातार धर्म और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिससे आज के युवा अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं। गांव-गांव में रामायण प्रतियोगिता हो रहा है। लोग धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। सरकार के द्वारा प्रत्येक गांव के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र में बालिकाएं भी अपनी मंडली के साथ मंचों पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दे रही हैं। इतना सुंदर गीत-संगीत के साथ कथा सुनने बैठे तो भगवान की भक्ति में रम जाएं।


इस दौरान सोनादेवी देशलहरा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू जी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, श्री जागृत सोनकर जी अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, श्री भोजराज साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, श्री कोदूराम दिल वार जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, श्री चुकेश्वर साहू जी विधायक प्रतिनिधि, दुर्गा ठाकुर जी, श्री केदार देशमुख जी, श्री कृष्णा साहू जी, श्री तरुण पारकर सहित ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page