DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा 26 जनवरी से, तैयारी के लिए गुरुर में हुई बैठक

गुरुर। गुरुर में सिन्हा भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की तैयारी के संबंध में योजना बनाने आवश्यक बैठक रखी गई।

जिसमें मुख्य रुप से विधायक संगीता सिन्हा भी शामिल हुई। उन्होंने आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए विभिन्न दिशानिर्देश के साथ अपनी बात रखी। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अगले साल 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी. कांग्रेस पार्टी के इस अभियान के तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा. दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा जिसमें यात्रा का संदेश होगा. इसके अलावा उसमें नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ ‘‘आरोप पत्र’’ भी संलग्न होगा. इस तैयारी बैठक में जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येन्द्र साहू, केदार देवांगन सभापति, तामेश्वर साहू ब्लाक अध्यक्ष, संजय चौधरी, सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष,
महामंत्री सादिक अली, सुमित राजा राजपूत, बसंत सोनबेर, नौशाद,लता सोनबेर, पूरण साहू, टोमन साहू, दुर्गुराम सिन्हा, भुशन गोस्वामी, तीर्थशंकर, पूर्णेश्वर डील, पीमन साहू,भगवान दास, लाल खान, चोवा साहू,सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेस सभी कांग्रेस जन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page