DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विजयी प्रत्याशी के प्रस्तावक रहे नपा उपाध्यक्ष अनिल यादव, जीत पर बोले यह कांग्रेस की एकजुटता की जीत है

बालोद। गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के ऑडिटोरियम हॉल में हुए जिला योजना समिति सदस्य चुनाव पर शहरी क्षेत्र में कांग्रेस की जीत पर नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष अनिल यादव ने सभी विजय प्रत्याशियों को बधाई दी। खास बात यह है कि शहरी क्षेत्र में इस सदस्य के लिए एक ही पद था। जिसमें दल्ली राजहरा का पार्षद रोशन पटेल विजय हुए। उन्हें इस चुनाव मैदान में उतारने के लिए नगरपालिका उपाध्यक्ष बालोद अनिल यादव ने ही प्रस्तावक की भूमिका निभाई और फिर रोशन पटेल विजई हुए ।17 वोटों के अंतर से रोशन ने भाजपा के प्रत्याशी कमलेश सोनी को हराया।

इस जीत पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, दल्ली नपा अध्यक्ष शिबू नायर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस नेताओं ने प्रस्तावक की भूमिका निभाने वाले अनिल यादव का भी सम्मान किया और उन्हें इसी तरह कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने प्रोत्साहित किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की एकजुटता की जीत है। यह हमारे लिए काफी चुनौती भरा था कि जिले के सभी शहरी क्षेत्र के पार्षदों के बीच कैसे समन्वय बनाएं कि जीत हमारी हो। कड़ी टक्कर देते हुए हमारे प्रत्याशी ने विपक्ष के प्रत्याशी को 17 वोटों के अंतर से हरा दिया। हर शहरी क्षेत्र से मोर्चाबंदी की गई। इसी के जरिए हमने भाजपा को एक करारा जवाब भी दे दिया तो ही उन्होंने सभी विजय प्रत्याशियों को बधाई देते हुए आगे भी कांग्रेस के साथ हाथ से हाथ मिला कर चलने की शुभकामनाएं दी। वही उन सभी पार्षदों के प्रति आभार जताया उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

You cannot copy content of this page