DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष आवासीय कोचिंग निरंतर जारी

माध्यमिक शिक्षा मण्डल के विषय विशेषज्ञों
ने दी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स

बालोद ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले के विद्यार्थियों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु जिले में शुरू की गई मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष आवासीय कोचिंग निरंतर जारी है।

आज पाकुरभाट स्थित लाईवलीहुड काॅलेज में आयोजित विशेष आवासीय कोचिंग में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाॅ दी। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा, विषय विशेषज्ञ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page