DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भक्त गुहा निषाद जयंती: सिंगारपुर में हुआ भगवान राम की पूजा, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल

बालोद। देवरी ब्लॉक के ग्राम सिंगारपुर में भक्त गुहा निषाद जयंती मनाया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निषाद समाज के प्रदेशाध्यक्ष, विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। उन्होंने भगवान भक्त गुहा निषाद और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना


संसदीय सचिव श्री निषाद ने समाज का आभार करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेरे समाज का नेतृत्व करने का मौका मिला। आप सब के सहयोग से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निषाद केंवट समाज को सम्मान दिलाया है।

उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा देवी केवट के नाम पर, अर्जुंदा महाविद्यालय का नाम शहीद दुर्वासा निषाद के नाम, कवर्धा के मत्स्य महाविद्यालय का नामकरण पुनाराम निषाद के नाम पर किया।

नया रायपुर का एक चौक भी भक्तगुहा निषादराज के नाम से होगा। भव्य मूर्ति बनेगी।

छत्तीसगढ़ में मछली पालन को मिला है कृषि का दर्जा

संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। मछली पालन करने
वालों को किसानों के जैसे बिना ब्याज का ऋण तथा बिजली बिल में छूट दी जा रही है। आज मछली बीज उत्पादन के मामले में प्रदेश आत्मनिर्भर हुआ है। यहां की मछली बीज उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित कई राज्यों को सप्लाई की जा रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी समाज के लोगों की आय में वृद्धि हो।

You cannot copy content of this page