DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बालोद ।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आमलोंगों से मुलाकात कर

उनकी मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तमोरा सरपंच सोनिया निषाद एवं ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग तमोरा से श्मशान घाट तक मार्ग में मुरूम बिछाने की मांग

की। ग्राम नाहंदा निवासी सखिना बाई ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुॅचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके माॅगों एवं समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एंव जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page