DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी सामाजिक बन्धुओं को भक्त गुहा जयंती की बधाई दी

कुसुमकसा । निषाद केंवट समाज घोटिया परिछेत्र के तत्वावधान में आयोजित गुहा निषाद जयंती समारोह ग्राम पंचायत सहगाव के बोइरडीह ग्राम में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,

कार्यक्रम की अध्यक्षता तीरथराम निषाद ,विशेष अतिथि सुंदरसिंह यामले सरपंच ग्राम पंचायत सहगांव ,भूषण देवांगन उपसरपंच ,,हेमलाल निषाद ,टिकेंद्र पिस्दा ग्राम पटेल ,गोविंद चुरेन्द्र अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,नितिन जैन थे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम ,सीता माँ व लक्ष्मण जी के पाषाण प्रतिमा का पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया ,अतिथियों का स्वागत गुलाल लगा, पुष्प माला पहना कर बैज लगा कर किया गया।


मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि के आसंदी से भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डालते कहा

सभी सामाजिक बन्धुओं को भक्त गुहा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि निषाद समाज के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि निषाद समाज के सदस्य जो अलग अलग गाँव मे निवासरत है जयंती मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होते है व जयंती के साथ समाज को नये आयाम गढ़ने के लिये चर्चा करते है ,हेमलाल निषाद सेवानिवृत्त शिक्षक ने भक्त गुहा जयंती मनाने व भक्त गुहा निषाद के जीवनी पर प्रकाश डाला ,
इस अवसर पर पुखराज निषाद ,तुकाराम निषाद ,खोरबहरा निषाद ,लखनलाल निषाद ,दानिराम निषाद सहित निषाद केंवट समाज घोटिया परिछेत्र के महिला ,पुरुष व युवा हजारो की संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page