DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान खरीदी में 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की तैयारी कर रही भूपेश सरकार- जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा

बालोद। जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू ने भूपेश बघेल सरकार पर धान खरीदी में 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कर इस रकम की बंदरबांट करने की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि

कि धान खरीदी में समितियों में तौल को लेकर व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत पूरे प्रदेश के साथ साथ बालोद जिला मे आ रही है। किसानों से दो किलो तक अधिक धान प्रति कट्टा लिया जा रहा है।

बालोद ज़िले के एक किसान से तो 8 क्विंटल अधिक धान ले लिया गया। जिससे उसे 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वही किसानों से प्रति कट्टा साढ़े इकचालीस किलो धान घर से तौल कर लाने कहा जा रहा है।जिला भाजपा अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को खुले आम लूटने का ठेका दे रखा है। अधिक तौल से प्रदेश में किसानों से 700 करोड़ वसूलने की योजना कांग्रेस सरकार ने बना रखी है। कुछ समय पहले कांग्रेस के एक नेता का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था कि आने वाले समय में धान खरीदी होगी।तब समिति के हर सदस्य को 5-7 लाख रुपये कमाने का अवसर मिलेगा, और वह अवसर यही है। इस तरह तौल में किसानों से अधिक धान लेकर करीब 700 करोड़ रुपये की अवैध वसूली होगी। समिति सदस्यों में बंटवारा होगा। सरकार में बैठे लोगों के बीच बंटवारा होगा और बाकी रकम एटीएम वहीं भेज दिया जाएगा , जहां अवैध वसूली की रकम भेजी जा रही है।जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से हो रही इस लूट पर कांग्रेस सरकार को प्रदेश के किसान कभी माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन किसानों को पूरा पैसा दें, जिनसे अधिक धान ली गई है। भाजपा किसान मोर्चा सभी खरीदी केंद्रों की निगहबानी करेगी और इस घोटालेबाजी को रोकेगी। इस कृत्य का विरोध करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी लीलाराम सोनबेर मदन साहू महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिन्हा कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर सहकोषाध्यक्ष शिवेंद्र देशमुख मंत्री टूकेश्वर पांडे शिवगिरी सुरेंद्र विजय सोनकर प्रचार प्रसार प्रमुख चित्रसेन साहू छगन साहू कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप यादव सहकार्यालय प्रभारी मन्नू लाल झोरी मीडिया प्रभारी अनिल साहू मंडल अध्यक्गण ओकार सिन्हा चैतन्य निषाद सुरेश देशमुख टीका राम निषाद मितेंद्र वैष्णो गणेश साहू पन्नालाल साहू उमेश कुमार विश्वकर्मा शशिकांत साहू जिला कार्यकारिणी सदस्यों में गोपाल साहू टीकाराम सांवरे पोषण बनपेला नरेंद्र देवांगन शंकर साहू हिंसा राम चुरेंद्र ढाल सिंह साहू भोलाराम साहू शिव प्रसाद सोनकर पहलाद सूर्यवंशी संबंध नेताम नरेंद्र हिरवानी देवलाल सिन्हा नारायण कोला विनोद चंद्राकर भूपत बघेल महेंद्र साहू धर्मेंद्र साहू नेतराम साहू कन्हैया यादव गोपेन्द्र यादव ओम प्रकाश साहू शिव देवांगन कल्याण सोनवानी दया राम सिन्हा प्रेम कलिहारी कुंज लाल साहू भागवत यादव लक्ष्मी चंद्र साहू ज्ञानेंद्र सिन्हा गिरवर लाल दुष्यंत रघुवंशी दिनेश साहू कमलेश गौतम निर्भय राम साहू महेंद्र दास सोनकर लेखन देशमुख नरेंद्र साहू मोहित सिन्हा आदि सम्मिलित है।

You cannot copy content of this page