बर्थडे गिफ्ट के रूप में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और परसाही के माध्यमिक शाला को हाईस्कूल में उन्नयन करने की घोषणा की
बालोद/गुंडरदेही ।आज प्रांतीय कलार महोत्सव के दौरान कलंगपुर में क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद को सीएम श्री भूपेश बघेल ने केक खिला कर जन्मदिन की बधाई दी।
इस दौरान श्री निषाद ने अपने बर्थ डे गिफ्ट के रूप में सिकोसा के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करने, चारभाटा-पायला 9 किमी मार्ग की मरम्मत, परसाही के माध्यमिक शाला को हाईस्कूल में उन्नयन करने की मांग की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी बर्थडे गिफ्ट के रूप में तत्काल घोषणा कर दी। वहीं चारभाटा मार्ग को बजट में जुड़वाने की बात कही।
समाज से संस्कार पैदा होता है, समाज से जुड़े व्यक्ति का ही गति है
कलार समाज के कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि जो व्यक्ति समाज से जुड़ा है उनमें गति है। जो समाज में नहीं है उनकी दुर्गति है।
उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार पैदा होता है। समाज ही सारस्वत है, समाज ही सत है। समाज के बगैर किसी का कोई उन्नति नहीं है।
इस दौरान सामाजिक पदाधिकारी एवं बालोद के कवि दानेश्वर सिन्हा ने कहा कि श्री कुंवर सिंह ऐसे विधायक हैं। जो क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सम्मिलित होते हैं। दौरा में जाते हुए कोई घायल या चोंटील व्यक्ति दिख जाए तो अपनी गाड़ी में तत्काल अस्पताल पहुँचाते हैं। इस दौरान संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, खनिज निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अर्जुन्दा में उत्साह का माहौल, फटाखे फोड़ कर मनाई गई जन्मोत्सव
अर्जुन्दा में रात 12
से उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोग, पंच, सरपंच और समाज के पदाधिकारी रात से ही घर पहुंच कर बधाई देते रहे। सुबह भी गुंडरदेही और अर्जुन्दा में पटाखे फोड़े गए। विधायक कार्यालय के सामने खूब आतिशबाजी हुई। जिले के कलाकार, साहित्यिकार, बुद्धजीवी वर्ग के लोग मिलकर बधाई देते रहे। केक काट कर खुशियां मनाई गई। इस दौरान श्री निषाद ने सभी का आभार किया। उन्होंने कहा कि जहां भी आप लोगों को मेरी जरूरत होगी मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूँ। आप लोगों के स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ।




