DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिले के कलंगपुर में प्रांतीय कलार महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

बालोद । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 15 जनवरी रविवार को जिले के प्रवास पर आ रहे है। मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रात: 11.35 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम कलंगपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.5 बजे से दोपहर 1.5 बजे तक ग्राम कलंगपुर में छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज द्वारा आयोजित प्रांतीय कलार महोत्सव 2023 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे ग्राम कलंगपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के ग्राम खपराडीह के लिए प्रस्थान करेंगे।

You cannot copy content of this page