DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति का बैठक सम्पन्न रक्तदान शिविर करने का लिया निर्णय

बालोद/बिलासपुर । जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति का बैठक घनश्याम श्रीवास की अध्यक्षता में तिफरा बिलासपुर में आयोजित किया गया है।

समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास ने बताया कि ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन की मात्रा एवं विभिन्न जेनेटिक बीमारी का पता लगाने में खून जांच के लिए हजारों रुपये खर्च करना पड़ता तो

इसी कारण से हमारी समिति द्वारा रक्तदान के साथ-साथ रक्त जाँच परीक्षण आयोजित करने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। श्रीवास ने आगे कहा कि सिकलीन,थैलेसीमिया, सिकलसेल, ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क रक्त जाँच शिविर दिनांक – 22 जनवरी 2023 दिन – रविवार समय – सुबह 9 से शाम 5 बजे तक थोक फल सब्जी मंडी रोड तिफरा बिलासपुर में किया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष आकाश यादव ने बताया कि शिविर से प्राप्त ब्लड थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो को निःशुल्क दिया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष संदीप यादव, सचिव मनोज कश्यप ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिन रक्तदाता का पिछला रक्तदान का 3 महीना का कंप्लीट हो गया है तो शिविर में पहुंच कर अवश्य रक्तदान करे। जो एक बार भी रक्तदान नहीं किए है उन सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप बिल्कुल स्वस्थ हो तो अवश्य रक्तदान करे। आपका रक्त ब्लड बैंक मे जमा रहता है। कभी भी जरूरत पड़ने पर तत्काल जरूरतमंद लोगों को तत्परता के साथ निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। अगर सही समय पर लोगों को ब्लड मिल जाता है तो उस इंसान की ज़िंदगी बच जाती है!और यदि उसे सही समय पर रक्त न मिले तो वो इंसान अपनी ज़िंदगी तक खो बैठता है। उस वक़्त इन चंद ब्लड की बूंदों की अहमियत का एहसास होता है कि चंद बूंदें ब्लड की किसी की ज़िंदगी भी बच सकती है
यदि कोई खून नहीं मिलने की वजह से दुनिया छोड़ता है,तो हम हर उस इंसान को जिम्मेदार मानते हैं जो सक्षम होते हुए रक्तदान नहीं करता रक्तदान को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण विषय बनाकर जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना सार्थक प्रयास करे।जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति के सक्रिय संचालक गण कैलाश धुरी, दुष्यंत साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रभात सेन, रमेश साहू, शिवदास मानिकपुरी,रोशन नेताम, वेदप्रकाश साहू,पप्पू साहू, दुर्गेश साहू,कीर्ति जायसवाल सहित सुनील यादव,जीतेश कौशिक,राजकुमार यादव,सोनू साहू,उमेश वैष्णव,गोविंद मानिकपुरी,सागर यादव,विशाल सिंह,दीपक वर्मा, शुभम वर्मा ने बैठक में शामिल होकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए युवक, युवतियां से अपील किए।

You cannot copy content of this page