DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टकेश्वर प्रसाद का पक्का मकान सपना हुआ पूरा, समस्याएं हुई दूर

बालोद ।खपरैल वाले कच्चे मकान से पक्के छत वाले घर तक का सफर तय करना आसान नहीं होता, यह कठिन सफर अपने हौसलों से तय करने वाले श्री टकेश्वर प्रसाद नेताम, अपनी पत्नी के साथ मिलकर झाडु बनाकर बेचने का काम करते है

और झाडु बेचकर अर्जित होने वाले आय से 04 बच्चो सहित पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिरसिदा निवासी श्री टकेश्वर अपने परिवार के आर्थिक हालात के कारण पक्का मकान उनके लिए एक सपना ही था जो संभव हो पाया शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना सेे। टकेश्वर ने बताया कि पहले वह खपरैल युक्त कच्चे मकान में सह-परिवार निवासरत थे, जहां उनको एक छोटे से कमरे में गुुजर बसर करना पड़ता था, साथ ही वे घर में झाडु बनाने का पारंपरिक कार्य करते थे। गर्मी और बरसात के दिनो में उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था, पक्का मकान बनने से अब उनकी सभी समास्याएं दूर हुई है।
जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् विकासखण्ड गुण्डरदेही में 11682 हितग्राही पात्रता सूची में शामिल हैं तथा आज पर्यन्त 8381 हितग्राहियों को स्वीकृति प्र्रदान कर 5913 आवासों को पूर्ण कराया गया है। विगत 02 माह में जनपद पंचायत गुडरदेही अंतर्गत 1760 हितग्राहियों को 4.57 करोड़ रूपये राशि का भुगतान किया गया है, साथ ही 5906 हितग्राही का नाम आवास प्लस सूची में दर्ज है, जिन्हे शासन के नियमानुसार प्राथमिकता क्रमानुसार भविष्य में लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page